Mon. Feb 2nd, 2026

Jharkhand Monsoon Session 2023: BJP विधायकों ने CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोधी पार्टियों ने सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा और सदन के बाहर जमकर हंगामा किया। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मांग की है कि हेमंत सरकार को इस्तीफा देकर जनता से माफी मांगनी चाहिए। वहीं हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में कृत कार्रवाई प्रतिवेदन सदन में रखा। बता दें कि, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि, सदन में सार्थक विमर्श के लिए पक्ष और विपक्ष की भागीदारी जरूरी है।

चार अगस्त तक चलने वाले इस मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। सत्तापक्ष जहां मणिपुर हिंसा को लेकर प्रदर्शन करने वाला है। वहीं विपक्ष ने विधि-व्यवस्था, रोजगार और सुखाड़ की आशंका के मसले पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की तैयारी की है। इस सत्र में सरकार खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, आरक्षण विधेयक, मॉब लिंचिंग विधेयक और जैन विश्वविद्यालय विधेयक को दोबारा पेश करने वाली है जिन्हें राज्यपाल ने आपत्तियों के साथ लौटा दिया था।

About The Author