Janjgir Champa News: पूर्व सांसद की बहू ने मांगी इच्छा मृत्यु, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Janjgir Champa News: पूर्व सांसद कमला पाटले की बहू मंजूषा’ने ससुराल में में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए यह आरोप भी लगाया है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट नही लिख रही है।
Janjgir Champa News रायपुर। पूर्व सांसद कमला पाटले की बहू मंजूषा’ने ससुराल में में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए यह आरोप भी लगाया है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट नही लिख रही है। बहू मंजूषा पाटले ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता लेकर अपने ससुरालियों के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी।
जांजगीर-चांपा की मंजूषा रविवार को वहां के पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी दो छोटी बेटियां है। ससुराल चाहता हैं कि वंश वृद्धि हेतु बेटे हो। ऐसा न हो पाने के चलते उसके पति प्रदीप, ससुर इंद्र, सास कमला, जेठ अमित ने उसे (मंजूषा) घर से निकल बाहर किया है। तब से एक कॉलोनी के मकान में रह रही हूं। मामले की रिपोर्ट लिखवाना चाहा तो ससुराल पक्ष के दवाब में थाने रिपोर्ट नही लिख रहे हैं। ऐसी स्थिति में शासन- प्रशासन उसे इच्छा मृत्यु दे।
सासंद का आरोप की बहू मेरे कैरियर को धूमिल करने में लगी हुई है –
उधर ससुराल पक्ष ने कहा है कि बहू को हमने नही निकाला या भगाया है, बल्कि वह खुद अनाधिकृत तौर पर दूसरे के घर में रह रही है। लिहाजा, वहां के मालिक ने लाइट काटी होगी। यह बहू-बेटे के मध्य आपसी झगड़े का मामला है। लेकिन वह मेरे कैरियर को धूमिल करने में लगी हुई हैं। उसके द्वारा कही जा रही सभी बातें झूठ है।

