Fri. May 22nd, 2026

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में दो आतंकियों का एनकाउंटर, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

Jammu-Kashmir Encounter

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी मारे गए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर : जम्मू कश्मीर में आज LOC के पास 2 आतंकियों के शव मिले हैं। ये आतंकवादी शनिवार को एक ऑपरेशन के दौरान मारे गए हैं। साथ ही शवों के पास से भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद भी बरामद हुआ है। बता दें कि सेना के जवानों ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर के गोहालन इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखी थी। आतंकवादियों ने गोलीबारी की तो सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी हुई। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी थी और उन्हें निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।

अधिकारीयों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर के गोहालन इलाके में सेना के जवानों ने शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी हुई जो अब बंद हो गई है। इस ऑपरेशन में 2 आतंकवादी मारे गए, लेकिन उनके शव तुरंत बरामद नहीं किए जा सके, क्योंकि ये इलाका LOC के करीब था।

About The Author