रकुल प्रीत-वासु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड, फिल्म फंडिंग से जुड़े लेनदेन की जांच
मुंबई न्यूज़: आयकर विभाग की एक बड़ी कार्रवाई से बॉलीवुड उद्योग एक बार फिर हिल गया है। मुंबई आयकर विभाग की टीमों ने कर चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में धन भेजने के आरोप में कई प्रमुख हस्तियों और प्रोडक्शन हाउसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है।
मुश्किल में ये सितारे
खबरों के मुताबिक, इस अभियान के तहत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, दिग्गज फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो से जुड़े लगभग 12 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को लंबे समय से यह जानकारी मिल रही थी कि फिल्म निर्माण, विदेशी वितरण और प्रोडक्शन के नाम पर बड़ी रकम विदेश भेजी जा रही है।जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। इसी सिलसिले में मुंबई आईटी की अलग-अलग टीमें मुंबई स्थित कई दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ले रही हैं।
इनकम टैक्स की रडार में आए ये बड़े सितारे
रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस।
वासु भगनानी ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में बनाने वाले जाने-माने प्रोड्यूसर।
पैनोरमा स्टूडियोज ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाला बड़ा प्रोडक्शन हाउस।
विदेशों में रकम भेजने की मिल रही थी जानकारी
पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग को सूचना मिल रही है कि फिल्म निर्माण, विदेशी वितरण और प्रोडक्शन के नाम पर बड़ी रकम विदेश भेजी जा रही है। खबरों के मुताबिक, मुंबई आयकर विभाग की कई टीमें मुंबई के विभिन्न कार्यालयों और संबंधित स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। बताया जा रहा है कि इस अभियान में वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है। इस अभियान में जाने-माने निर्माता वाशु भगनानी का नाम भी सामने आया है। उन्होंने अपनी कंपनी ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के माध्यम से कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा, यह भी बताया जा रहा है कि आयकर विभाग पैनोरमा स्टूडियो से जुड़े स्थानों पर भी तलाशी ले रहा है, जिसने लोकप्रिय फ्रेंचाइज फिल्म ‘दृश्यम’ का निर्माण किया था। आयकर विभाग द्वारा तलाशी अभियान वर्तमान में जारी है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग इस वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासे कर सकता है। (एजेंसी)

