Israel US Attack on Iran Update: ईरान का इंतकाम शुरू, इजरायल पर दागी 30 बैलिस्टिक मिसाइलें
Israel US Attack on Iran Update: इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने एक साथ इजरायल पर 30 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।
Israel US Attack on Iran Update: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बहुत बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में अमेरिका के एफ-22 रैफ्टॉर फाइटर जेट भी शामिल हुए हैं। एक साथ तेहरान में 30 जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से यह हमला किया गया है। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है। हमले के बाद ट्रंप ने ईरान पर हमले की वजह बताई है। अब ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने इजरायल पर 30 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान, कहा-ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। 47 साल से हम देखते आ रहे हैं कि उन्होंने बहुत लोगों की हत्या की। अमेरिकी लोगों को भी मारा। ऑपरेशन मिडनाइट हैमर लांच कर दिया गया है। हमने ईरान के फोर्दो, इस्फहान पर हमला किया है। ईरान ने हमारे सारे ऑफर ठुकराये। ईरान पर हमला ही आखिरी विकल्प था। खामेनेई अब हथियार डालें या मौत का सामना करें।
फारस की खाड़ी में रहने वाले ईरानियों के लिए आपातकालीन चेतावनी, तुरंत छोड़ दें इलाके
फारस की खाड़ी में रहने वाले ईरानियों के लिए आपातकालीन चेतावनी जारी हुई है। इसमें कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, बहरीन और जॉर्डन में रहने वाले ईरानी नागरिक जो अभी तक इन देशों से नहीं निकल पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द इन देशों की सीमा छोड़ दें। यदि निकलना संभव न हो, तो किसी भी सैन्य अड्डे, होटल, बंदरगाह, व्यावसायिक परिसर या संयुक्त राज्य अमेरिका से संबंधित किसी भी स्थान के पास जाने से बचें और सभी गैर-जरूरी यात्राओं को कम से कम करें।
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के चीफ जस्टिस गुलाम हुसैन मोहसेनी के मारे जाने का दावा
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी-एजेई को मारे जाने का दावा किया गया है। उन्होंने हजारों प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा सुनाई थी।
ईरान के जवाबी हमले के बाद इजरायल में मचा हाहाकार
ईरान का जवाबी हमला लगातार जारी है। अब तक 30 से ज्यादा मिसाइलें इजरायल पर दाग चुका है।
ईरान के जवाबी हमले से इजरायल में हड़कंप, बज रहे हवाई हमले के सायरन
ईरान के जवाबी हमले से इजरायल में हड़कंप मच गया है। पूर देश में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं।

