Sat. Jul 11th, 2026

DRDO में इंटर्नशिप का अवसर, छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए शानदार मौका

DRDO Internship Apply Online: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग या साइंस कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और डिफेंस रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजशन (DRDO) ने डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) में इंटर्नशिप के लिए आवेदन मंगाए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप छात्रों को देश की प्रमुख रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला में काम करने और विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च का व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देगी।

रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर और राज्य के अन्य शहरों के इंजीनियरिंग और साइंस कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र भी इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन छात्रों के लिए खास तौर पर अहम है जो DRDO, ISRO, HAL, BHEL, SAIL या दूसरे रिसर्च और डिफेंस संस्थानों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

20 सीटों के लिए चयन किया जाएगा ,जानें कि कौन से छात्र आवेदन कर सकते हैं

DRDO की ओर से इस इंटर्नशिप के लिए 20 छात्रों का चयन किया जाएगा। इसमें ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों श्रेणी के विद्यार्थी शामिल होंगे।

बीई/बीटेक के फुल-टाइम छात्र

एमई/एमटेक के फुल-टाइम छात्र

इंजीनियरिंग साइंस में एमएससी कर रहे विद्यार्थी

हर महीने मिलेगा छात्रवृत्ति

इंटर्नशिप के दौरान चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। हालांकि छात्रवृत्ति का लाभ केवल पात्र फुल-टाइम विद्यार्थियों को मिलेगा।

क्या सीखने का मिलेगा मौका?

डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) देश की प्रमुख डिफेंस रिसर्च लेबोरेटरीज में से एक है। यहां स्टूडेंट्स को अनुभवी वैज्ञानिकों और सीनियर रिसर्चर्स की देखरेख में काम करने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान, स्टूडेंट्स को एडवांस्ड मटीरियल्स पर रिसर्च, डिफेंस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, मॉडर्न इंजीनियरिंग तकनीक, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और लेबोरेटरी के काम जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है और इच्छुक स्टूडेंट्स 15 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए क्यों है सुनहरा मौका

प्रदेश के अलग-अलग इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों के छात्र राष्ट्रीय स्तर की रिसर्च लैबोरेटरी में काम करने की इच्छा रखते हैं। DRDO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप न केवल उनके टेक्निकल ज्ञान को बढ़ाएगी, बल्कि भविष्य में प्लेसमेंट, उच्च शिक्षा और सरकारी रिसर्च संस्थानों में करियर के लिए भी बड़े फायदे देगी। इस तरह, यह मौका छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है और उनके करियर को नई दिशा दे सकता है। (एजेंसी)

About The Author