Mon. Feb 16th, 2026

पक्षी से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ इंडिगो का विमान, 186 यात्री थे सवार

CG News Flight:

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में पक्षी से टकराने से इंडिगो एयरलाइन्स का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

इंडिगो एयरलाइन्स के विमान के साथ एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई है। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन्स का एक विमान पक्षी से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी और उत्तराखंड के ऋषिकेश में हादसे का शिकार हुआ है। अधिकारियों की ओर से अब तक दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों की ओर से अब तक दी गई जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन्स का विमान मुंबई से यात्रियों को लेकर आ रहा था। उत्तराखंड के देहरादून में ऋषिकेश के पास जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के रनवे पर विमान एक पक्षी से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया। विमान जिस वक्त हादसे का शिकार हुआ उस वक्त इसमें 186 यात्री सवार थे।  अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

पक्षी विमान से क्यों टकरा जाते हैं?

विमान से पक्षी के टकराने की घटना अक्सर टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान सामने आती है जब विमान कम ऊंचाई पर संचालित हो रहे होते हैं। विमान उड़ाने के दौरान पक्षियों से से सावधानी बरती जाती है। इसके कारण विमान की नाक, विंडशील्ड, पंख और लैंडिंग लाइट जैसे हिस्से आमतौर पर प्रभावित हो सकते हैं। सबसे बड़ा जोखिम इंजनों के लिए होता है। आधुनिक जेट इंजन छोटे पक्षियों के प्रहार को झेलने के लिए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन बड़े इंजनों से कंपन, बिजली की हानि या इंजन बंद होने की समस्या सामने आ सकती है।

About The Author