Tue. Mar 31st, 2026

IndiGo की फ्लाइट का AC हुआ खराब, पसीना पोंछने के लिए यात्रियों को थमाए टिशू पेपर

IndiGo की जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट में शनिवार को AC बंद हो गया। IndiGo पूरे सफर के दौरान AC नहीं चला और पैसेंजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग हाथ से हवा करते हुए दिखाई दिए। एयर होस्टेस ने पैसेंजर्स को पसीना पोंछने के लिए टिश्यू पेपर बांटे। फ्लाइट ने सुबह 10:17 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरी और एक घंटे 22 मिनट का सफर पूरा कर करीब 11:39 बजे जयपुर पहुंची। पूरे सफर के दौरान AC बंद रहा। घटना का वीडियो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शेयर किया है।

उन्होंने लिखा कि इंडिगो की 6E7261 फ्लाइट में सफर का अनुभव बेहद डरावना रहा। हमें धूप में 10-15 मिनट इंतजार करवाया गया। इसके बाद प्लेन में पहुंचे तो AC बंद था। प्लेन के उड़ान भरने से लेकर उतरने तक AC बंद रहा।

DGCA और AAI से इंडिगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की
अमरिंदर वडिंग ने लिखा- किसी ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। गर्मी से पैसेंजर्स खासकर बच्चे और महिलाएं बेचैन हो रही थीं। ये एक बड़ी टेक्निकल प्राॅब्लम थी, लेकिन एयरलांइस के अधिकारियों ने पैसा कमाने के लिए पैसेंजर्स के स्वास्थ्य और कम्फर्ट को दांव पर लगा दिया। उन्होंने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से इंडिगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

About The Author