Sat. Jul 11th, 2026

India vs England T20: इंग्लैंड सीरीज हारते ही टीम इंडिया में बड़ा एक्शन! इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों का टीम से कटना तय, देखें लिस्ट

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज हार के बाद अब टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे तीन खिलाड़ियों को इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन हैं वो 3 खिलाड़ी:

1. प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna)

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस दौरे पर अपनी लय तलाशने में पूरी तरह नाकाम रहे। आयरलैंड के खिलाफ मिली एकमात्र टी20 मैच में उन्होंने 4 ओवर में 14.25 की बेहद खराब इकॉनमी से 57 रन लुटा दिए थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भी वह बेअसर दिखे और 3 ओवर में 26 रन दे डाले। दोनों ही मैचों में उन्हें एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ। इस महंगे प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी जगह पर तलवार लटक गई है।

2. रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi)

युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था, लेकिन वह इस मौके को भुनाने में पूरी तरह असफल रहे। बिश्नोई इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 15 की इकॉनमी से रिकॉर्ड 60 रन लुटाए। इस बेहद खराब गेंदबाजी के बाद सिलेक्टर्स उन्हें अगले दौरों से आराम या बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

3. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का यह दौरा किसी बुरे सपने जैसा रहा है। वह गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए योगदान देने में फ्लॉप रहे। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में सुंदर ने केवल 9 रन बनाए और कोई विकेट नहीं ले पाए। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भी उनके बल्ले से महज 5 रन निकले और गेंदबाजी में भी वह खाली हाथ रहे। खराब ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उनकी जगह भी अब खतरे में है।

सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच शनिवार (11 जुलाई) को खेला जाना है, जिसके बाद चयनकर्ता भविष्य की टी20 टीम को लेकर कड़े फैसले ले सकते हैं।

About The Author