Tue. Feb 17th, 2026

Himachal Monsoon : मानसून की बारिश में अब तक 187 लोगों की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

Himachal Monsoon : मानसून सीजन में हुई भारी बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। Himachal Monsoon हिमाचल प्रदेश में पिछले 40 दिनों में 187 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 34 लोग लापता हैं। तेलंगाना में एक हफ्ते में 18 लोगों की मौत हो गई। करीब 12,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। उधर, शनिवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के एक गांव में बादल फट गया। जिससे सात घर, एक मस्जिद और दो स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए। उत्तराखंड के चमोली में रविवार सुबह पहाड़ों से पत्थर गिरने के बाद बद्रीनाथ नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा। हालांकि, 2 घंटे बाद हाईवे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी
हिमाचल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।

बारिश की संभावना नहीं
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में बारिश की संभावना नहीं है।

About The Author