Wed. Mar 4th, 2026

सीएम विष्णुदेव साय की फर्जी आईडी बनाकर करता था ठगी, कपड़ा दुकान का मैनेजर निकला आरोपी

रामनगर तहसील के राकेश परिहार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फर्जी आईडी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने 2022 से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई, जिसका उद्देश्य छवि धूमिल करना और पैसे कमाना था। साइबर रेंज रायपुर पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए हैं।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फोटो लागकर फर्जी आईडी बनाने वाला रामनगर तहसील फुलेरा राजस्थान के राकेश परिहार (32) गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। वह फुलेरा में पकड़ा दुकान में मैनेजर है। साइबर रेंज रायपुर पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड जब्त किया है।

आरोपी ने मुख्यमंत्री के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक में फर्जी आईडी बनाई थी। छवि धूमिल करने और पैसे कमाने के उद्देश्य से यह कारनामा किया था। आरोपी पर रेंज साइबर थाना रायपुर में आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। फर्जी आईडी का तकनीकी विश्लेषण किया। अज्ञात आरोपी की पहचान राजस्थान फुलेरा के रूप में हुई, जिसके बाद उसे टीम ने पकड़ा।

2022 से बनाई थी आईडी
2022 में मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) और तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव सहाय की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाया था, जिसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता वह पुरानी आईडी देखकर आसानी से जुड़ जाता था। आरोपी बड़े लोगों के बारे में गूगल से जानकारी प्राप्त कर फोटो निकालता इसके बाद उसका उपयोग करता।

About The Author