Sun. Oct 4th, 2026

रुझानों में हरियाणा में कांटे की टक्कर, J&K में कांग्रेस गठबंधन आगे

Haryana- JK Election Results: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। हरियाणा में रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Haryana- JK Election Results Live: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सभी 90 सीटों के रुझान आ चुके हैं। हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन आगे है। बीजेपी और पीडीपी पीछे चल रही है।

दोनों ही राज्यों में 90-90 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी।  जम्मू-कश्मीर में तीन फेज जबकि हरियाणा में एक फेज में वोटिंग हुई थी। हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस, बीजेपी और पीडीपी ने जीत का दावा किया है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  पढ़िए मतगणना से जुड़े हर बड़े अपडेट्स।

About The Author

इन्हें भी पढ़े