Gujrat Bus Accident : मोडासा-मालपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में तीन की मौत
Gujrat Bus Accident : गुजरात के मोडासा-मालपुर हाइवे से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो बसों में हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Gujrat Bus Accident : मोडासा-मालपुर : गुजरात के मोडासा-मालपुर हाइवे से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो बसों में हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि अरावली जिले में दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को मामले की सूचना दे दी है।
घटना के बाद गाड़ियों में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि 3 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीर घटनास्थल पर जुट गए और फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी।
CCTV में कैद हुआ हादसा
इस दुर्घटना में 30 लोगों के बुरी तरह से घायल की भी खबर है। यह हादसा घटनास्थल के पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया। घटनास्थल के पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद दो लग्जरी बसों की टक्कर के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बस काफी तेज गति से आई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गई।
दुर्घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वहां बचाव कार्य भी शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने बस से घायलों को उतारा और फिर अस्पताल ले जाकर पहुंचाया। मौके पर तीन लोगों की मौत की भी सूचना है। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई।

