Mon. Feb 2nd, 2026

गणेश प्रतिमाएं आकार ले रहीं है, इस बार दाम बढ़े होंगे

मूर्तिकार सपरिवार जुटे

रायपुर। राजधानी समेत समूचे प्रदेश में कलाकार इन दिनों गणेश प्रतिमाएं गढ़ने में व्यस्त हैं। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस बार प्रतिमाओं में लगने वाली सामग्रियों के दाम बढ़े हुए हैं लिहाजा प्रतिमाओं की दर बढ़ेगी।

Sculptors are not getting buyers, no one is ready to buy idols even for half the price, struggle is being made even to recover the cost, bilaspur news | मूर्तिकारों को नहीं

माना जा रहा है कि कोविड बाद ज्यादा जोर-शोर से गणेशोत्स्व प्रदेश में होगा। मूर्तिकारों को समितियों की ओर से पखवाड़े भर पूर्व आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। उनका पूरा परिवार दिन-रात मेहनत कर रहा है। बारिश का सीजन है अतः विशेष देखरेख भी करनी पड़ती है साथ ही धूप में प्रतिमाएं सुखानी पड़ती है।

Sculptors are not getting buyers, no one is ready to buy idols even for half the price, struggle is being made even to recover the cost, bilaspur news | मूर्तिकारों को नहीं

बहरहाल इस वक्त उपयोगी सामग्री यथा- बांस, बत्ता, मिट्टी, पैरा, लकड़ी, खीला, सुतली, रंग, पेंट के दाम बढ़े हुए हैं। अतः माना जा रहा है कि प्रतिमाओं की दर 25 से 35 प्रतिशत बढ़ेगी। ज्यादातर पर मूर्तिकारों ने मूर्तियों का ढांचा तैयार कर लिया है। आगे का कार्य जारी है। बड़ी समितियों ने दो-तीन माह पूर्व ही आर्डर दे दिया था। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं परिवार जुटे हुए हैं। बड़ी- मूर्तियों के इतने आर्डर हैं कि नए आर्डर अब नहीं ले रहे हैं। इस दफे 30-40 फीट तक की भी मूर्तियों हेतु आर्डर हैं। कई जगह तो इससे अधिक छोटी, मंझोली, सामान्य प्रतिमाएं हजारों की तादाद में बनाई जा रही है। उधर बड़ी समितियां पंडाल बनाना शुरू कर दी है।

About The Author