Tue. Aug 11th, 2026

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना वॉर क्रिमिनल

दमिश्क: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा सुनाई गई है। मंगलवार को सीरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर को मौत की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाते समय दोनों में से कोई भी अदालत में मौजूद नहीं था। उन्हें सीरिया में 14 साल तक चले संघर्ष के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध करने के लिए यह सजा सुनाई गई है। इस संघर्ष में लगभग पांच लाख लोग मारे गए थे। सजा सुनाते वक्त अशद कोर्ट में मौजूद नहीं थे। सीरिया में सत्ता परिवर्तन के बाद बशर अल असद रूस में निर्वासित जीवन गुजार रहे हैं।

इसी मामले में असद के चचेरे भाई आतिफ़ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई। नजीब पर दक्षिणी प्रांत दारा में एक ऑपरेशन की अगुवाई करने का आरोप था, जिससे विद्रोह भड़क उठा और बाद में गृह युद्ध शुरू हो गया। जब कड़ी सुरक्षा के बीच जज ने सजासुनाई, तो नजीब कैदी की वर्दी पहने हुए एक पिंजरे के अंदर खड़ा था।

दिसंबर 2014 में जब विद्रोही दमिश्क शहर में घुसे, तो असद और उनके भाई माहेर वहां से भाग गए। इसके बाद नजीब को हिरासत में ले लिया गया और उन पर मुकदमा चलाया गया। वह ऐसे मुकदमे का सामना करने वाले सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक थे। नजीब सीरियाई सेना में पूर्व ब्रिगेडियर जनरल हैं, जिन्होंने 2011 में असद के शासनकाल के दौरान दक्षिणी सीरियाई प्रांत दारा में पॉलिटिकल सिक्योरिटी ब्रांच की कमान संभाली थी।

असद ने 2000 में अपने पिता हाफ़ेज़ अल-असद की जगह ली और दिसंबर 2024 में सत्ता से हटाए जाने तक सीरिया पर शासन किया। उनके पिता ने लगभग तीन दशकों तक देश पर शासन किया था। सीरिया में गृह युद्ध 2011 में तब शुरू हुआ जब सुरक्षा बलों ने दारा में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को हिंसक तरीके से दबा दिया। यह विद्रोह पूरे देश में फैल गया, जिसमें सरकारी बल, हथियारबंद विपक्षी समूह और विदेशी ताकतें शामिल हो गईं। इसके परिणामस्वरूप लाखों लोगों की मौत हुई और लाखों लोग बेघर हो गए।

युद्ध के दौरान, असद सरकार पर गैर-कानूनी हत्याओं, यातना, जबरन गायब करने, मनमाने ढंग से हिरासत में लेने और नागरिक इलाकों पर हमले करने के गंभीर आरोप लगे। (एजेंसी)

About The Author