Loksabha Election : पूर्व लोकसभा स्पीकर की बहु ने छोड़ा अपनी पार्टी का साथ, BJP में हुई शामिल
Loksabha Election : पूर्व लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल की बहु ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इसके बाद आज शनिवार को उन्होंने BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
Loksabha Election : मुंबई : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। पहले ही संकट से जूझ रही कांग्रेस सरकार के लिए इसे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका माना जा रहा है। आज शनिवार को उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर के देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थी।
इससे पहले मराठवाड़ा के नेता अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसके बाद से मराठवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ता हैरान थे। वहीं अभी तक चाकूरकर की ओर से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने उनके पार्टी में आने के लिए बातचीत की थी। आपको बता दें कि 5 साल पहले भी अर्चना पाटिल भाजपा के खेमे में आने वाली थीं। परंतु किसी वजह से उन्होंने पार्टी में शामिल होने से मना कर दिया था।
अर्चना पाटिल ने दिया ये बयान
BJP की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अर्चना पाटिल ने कहा कि राजनीतिक सफर की यह मेरी नई पारी है। मुझे पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे पूरी मेहनत से निभाऊंगी। पांच साल पहले भी भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण से तब मैं ऐसा नहीं कर पाई थी। मुझे किसी भी पद की कोई लालसा नहीं है। अब हम राष्ट्र हित में भाजपा के साथ मिलकर देश के विकास का काम करेंगे।

