Wed. Apr 1st, 2026

लोकसभा से पहले महाराष्ट्र में हुआ ‘खेला’, पूर्व CM अशोक चव्हाण ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

Ashok Chavan Resigns: चव्हाण ने मुंबई में सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की, इसके बाद से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई।

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।”

आलाकमान से चल रहे नाराज
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण लंबे समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। चव्हाण ने मुंबई में सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की, इसके बाद से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई।

About The Author