Fri. Feb 13th, 2026

Foreign Tourists Rescued : एक विदेशी समेत दो महिला पर्यटक फंसी, चीता ने किया रेस्क्यू

Foreign Tourists Rescued

Foreign Tourists Rescued : हिमाचल प्रदेश में के जिला सिरमौर में चूड़धार की पहाड़ी पर दो महिला पर्यटक फंस गईं। जिसके बाद एयरफोर्स के चीता हेलीकॉप्टर ने उन्हें रेस्क्यू किया।

Foreign Tourists Rescued : सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के चूड़धार की पहाड़ी पर शुक्रवार को दो महिला पर्यटक फंस गईं। जिनमें एक पर्यटक अमेरिकी तथा दूसरी दक्षिणी भारत की निवासी बताई जा रही है। इनकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों महिला सैलानी चूड़धार घूमने जा रही थीं, लेकिन वो दोनों तीसरी नामक स्थान पर राह भटक गईं। जिसके बाद लंबी पैदल यात्रा के दौरान इन दोनों की तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव दल रवाना कर दिया। दल देर रात तक मौके पर नहीं पहुंचा था। क्षेत्र में शाम को मौसम भी बिगड़ गया।

चढ़ाई के दौरान ख़राब हुई तबियत
पुलिस के मुताबिक रिचा अभय व सोनिया रत्न शुक्रवार को यात्रा पर निकली थी। यात्रा शुरू करने से पहले ही एक महिला सोनिया रत्न को स्पाइनल इंजरी थी जिसकी सर्जरी भी हुई थी। चढ़ाई के दौरान महिला की तबीयत खराब हुई। इसके बाद वो तीसरी के समीप जंगल (Forest) में फंस गई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नौहराधार पुलिस चौकी को महिलाओं के फंसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को दी गई।

महिलाओं को भेजा गया चंडीगढ़
सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रेस्क्यू के बाद महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेजा गया। उपचार को लेकर तमाम इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे। बता दे कि चूड़धार चोटी की अधिकतम ऊंचाई करीब 12 हजार फुट की है। इस स्थान पर शिव भगवान की भव्य प्रतिमा पर श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते है।

About The Author