Mon. Feb 2nd, 2026

Farmer Protest: MSP कानून को लेकर ज़िद पर अड़े किसान, फिर शुरू किया ‘दिल्ली चलो’ मार्च

Farmer Protest: सरकार के प्रस्ताव को ना मानते हुए किसानों ने एक बार फिर दिल्ली चलो मार्च शुरू कर दिया है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।

सरकार का प्रस्ताव ठुकराने के बाद बुधवार को किसानों का दिल्ली चलो मार्च फिर शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। ससे पहले सुबह से हजारों की तादाद में किसान पंजाब तथा हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर जमा होने लगे। इस बार किसान भी भारी तैयारी के साथ आए। किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए पूरी तरह तैयार दिल्ली पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में मल्टी लेयर की सिक्योरिटी का इंतजाम किया। रास्ते में बैरिकेड लगाकर कंटेनर खड़े कर दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए बैरिकेडिंग पर लोहे की तार लगाई गई है। भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। किसान नेताओं का कहना है कि वे 23 फसलों पर MSP चाहते हैं। इसके अलावा कर्जमाफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर वे आंदोलन कर रहें हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार है। पांचवें दौर में MSP की मांग, क्रॉप डायवर्सिफिकेशन, पराली का विषय, FIR समेत सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है। मैं किसान नेताओं को फिर चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमें शांति बनाए रखना जरूरी है।

About The Author