Emirates की फ्लाइट से टकराकर 40 राजहंसों की मौत, बिखरे पड़े मिले मृत पक्षी
Emirates Airline : जब राजहंस पक्षियों का झुंड घाटकोपर इलाके में उड़ रहा था। उस वक्त एमिरेट्स एयरलाइन का एक विमान लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था। इस दौरान राजहंस पक्षियों का एक बड़ा झुंड उड़ रहा था जो अचानक लैंडिंग कर रहे विमान की चपेट में आ गया।
Emirates Airline रायपुर। मुंबई में मंगलवार को अमीरात एयरलाइन विमान से टकराकर 39 राजहंस पक्षी मारे गए। यह हादसा तब हुआ जब विमान लैंड करने नीचे आ रहा था। राजहंस का झुंड आकाश में विचरण करते समय एमिरेट्स फ्लाइट की चपेट में आ गया। विमान से टकराने से कम से कम 39 राजहंसों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पक्षियों के शव घाटकोपर के विभिन्न स्थानों पर बिखरे हुए पड़े मिले। कुछ घरों के ऊपर पर भी राजहंस मृत पाए गए।
बताया गया है कि घाटकोपर इलाके में राजहंस (Flamingos) पक्षियों का झुंड जब उड़ रहा था। उस वक्त अमीरात एयरलाइन का एक विमान लैंड करने नीचे उतर रहा था। इस दौरान राजहंस पक्षियों का बड़ा झुंड उड़ रहा था जो उतरते (लैंड कर रहे) विमान की चपेट में यकायक आ गया। जिससे कि मौके पर 39 राजहंस मारे गए। जो घाटकोपर इलाके के घरों, छतों सड़कों पर गिर। कुछ घायल हुए हैं लोग गिरते मृत राजहंसों को देख सकते में आ गए। समझदार लोगों ने पुलिस व वन विभाग को खबर दी। जिस पर दोनों पहुंच गए एवं जांच शुरू कर दी। तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की टीम भी पहुंच चुकी है दूसरी और शुक्र है की विमान यात्रियों को कुछ नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर एमिरेट्स की फ्लाइट ईके 508 से यह हादसा हुआ। हालांकि, विमान मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।
39 राजहंस पंतनगर के लक्ष्मी बाग इलाके में मृत पाए गए। और भी राजहंस के घायल होने की संभावना है। इसलिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। अधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुधारात्मक उपाय और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस बीच, वन विभाग भी मृत पक्षियों की मेडिकल जांच कर रही है। बता दें कि राजहंस हर साल दिसंबर से मई तक मुंबई के खाड़ी क्षेत्र में आते हैं।
(लेखक डा. विजय )

