Sat. Aug 15th, 2026

यातायात पुलिस की अच्छी एवं प्रशंसनीय, पहल

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर मौके पर ई.चालान

रायपुर। यातायात पुलिस ने अच्छी एवं प्रशंसनीय पहल शुरू की है। जो लोग लापरवाही दिखाते हुए नो पार्किंग में वाहन खड़ी करते हैं उनका ई.चालान काटा जा रहा है। जिसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाना चाहिए।

ई. ग्लोबल न्यूज इन ने पूर्व में ततसंदर्भ में कुछ रिपोर्ट प्रकाशित- की थी। जिसमें बताया गया था कि शहर के मध्य इलाकों समेत अन्य हिस्सों एवं पूरक मार्गों, आउटरों पर भी वाहन गलत तरीके से या नो पार्किंग में खड़ा किया जा रहा है। करीब 3 दर्जन इलाकों का जिक्र न्यूज इन ने किया था।

बहरहाल राजधानी की इन दिनों बुरी तरह टूटी, फूटी उखड़ी-खोदी गई सड़कों ने खराब ट्रैफिक को ओर राह दे दी। एक तरह से करेला ऊपर से नीम चढ़ा वाला कहावत चरितार्थ हो रही है। दर्जनों जगहों पर नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने से यातायात जाम हो रहा है।

यातायात पुलिस ने आखिरकार लापरवाही वाहन मालिकों चालकों पर कार्रवाई हेतु कमर कसी है। अब पुलिस ऐसे वाहनों का मौके पर फोटो खींच उनके नंबरों के हिसाब से पता ढूंढ ई. चालान नोटिस थमा रही है। बेशक इससे व्यवस्था सुधरेगी साथ ही यातायात पुलिस को जायज चालान मिलेगा। बेहतर होगा कुछ ऐसी ही व्यवस्था दीगर राज्य के शहरों कस्बों में की जाए। जहां चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं है, पर ट्रैफिक पुलिस है वह फोटो खींच वाहन मालिकों को ढूंढे।

About The Author

इन्हें भी पढ़े