Fri. Feb 13th, 2026

Deputy CM Targets Alka : अलका लम्बा के विवादित बयान पर भड़के डिप्टी CM, कहा- उनका कथन घोर निंदनीय है

Deputy CM Targets Alka :

Deputy CM Targets Alka : अलका लम्बा द्वारा PM मोदी को रावण कहने पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM भड़क उठे और उन्हें अलका लम्बा को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनका कथन घोर निंदनीय है।

Deputy CM Targets Alka : रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति का माहौल काफी गर्म हो गया है। प्रदेश में दो चरणों के चुनाव के मतदान पूरे हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने इस दौरान भूपेश बघेल से लेकर अलका लांबा के पीएम मोदी को रावण कहने तक पर पलटवार किया है। अलका लम्बा से पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा भूपेश बघेल पर भड़के और कहा कि भूपेश बघेल वोट देना यानी मोहम्मद अकबर को वोट देना है। ऐसा भाव लोगों के मन में था। लोगों ने पहले से फैसले किया था कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

उनका कथन घोर निंदनीय है-डिप्टी CM
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अलका लांबा को पीएम मोदी को रावण कहने पर पलटवार करते हुए कहा कि अलका लांबा द्वारा कहा गया वह घोर निंदनीय है। सैम पित्रोदा हो या सुप्रिया श्रीनेत, ये सभी लोग खुद बखेड़ा खड़ा कर लेते हैं और खुद ही हार जाते हैं, इस बार भी उनका हारना तय है। एक नरेंद्र मोदी और दूसरे राहुल गांधी हैं, राहुल गांधी को यह स्पष्ट नहीं है कि क्या बोलना है, वे केवल चिल्लाते हैं। वे बस बेरोज़गारी की बात करते हैं। 50 साल तक सरकार थी, तब क्या किया। आज की जो परिस्थितियां हैं, वो अचानक आज तो उत्पन्न नहीं हुई हैं।

About The Author