Sat. Mar 21st, 2026

Deoband Ptakha Factory Blast: दूर-दूर तक धमाके की गूंज से हड़कंप, कई लोगों के उड़े चीथड़े

Deoband Ptakha Factory Blast: उत्तर प्रदेश के देवबंद (सहारनपुर) में बड़ी घटना हो गई। खेड़ी गांव की पटाखा फैक्ट्री में शनिवार (26 अप्रैल) को भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि कई लोगों के शरीर के अंग दूर-दूर तक बिखर गए।

Deoband Ptakha Factory Blast: उत्तर प्रदेश के देवबंद (सहारनपुर) में बड़ी घटना हो गई। खेड़ी गांव की पटाखा फैक्ट्री में शनिवार (26 अप्रैल) को भीषण विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज 2 किमी तक गूंजी। हादसे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। विस्फोट इतना तेज था कि कई लोगों के शरीर के अंग दूर-दूर तक बिखर गए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

 

धमाके से हिली जमीन 
सहारनपुर में देवबंद से 8 किमी दूर निहाल खेड़ी गांव है। यहां पटाखा फैक्ट्री है। शनिवार सुबह 7 बजे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि कई किमी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। जमीन तक हिल गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री से कुछ दूर पर मांस के चीथड़े बिखरे हुए दिखे। सूचना पर पुलिस पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

फैक्ट्री मालिक फरार 
धमाके के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया है। फैक्ट्री में 15 किलो बारूद की अनुमति थी। फैक्ट्री के अंदर कितने लोग थे? धमाका कैसे हुआ? तमाम सवालों के जवाबों के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

तीन साल पहले भी हुआ था धमाका 
बता दें कि तीन साल पहले बलवंतपुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। धमाके के बाद लोगों के शव टुकड़ों में बिखर कर दूर खेतों में पड़े थे। पुलिस को रातभर टुकड़ों को इकट्‌ठा करने के लिए सर्चिंग करनी पड़ी थी। धमाके में 5 लोगों की मौत हुई थी। DNA टेस्ट कराकर शवों की शिनाख्त की गई थी।

About The Author