Thu. Feb 12th, 2026

Delhi News : दिल्ली में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, AAP के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Delhi News :

Delhi News : आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और मंत्री राजकुमार आनंद भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था।

Delhi News रायपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और मंत्री राजकुमार आनंद भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।  उनके साथ आप के मौजूदा विधायक करतार सिंह तंवर, रत्नेश गुप्ता, सचिन राय, पूर्व विधायक वीना आनंद और आप पार्षद उम्मेद सिंह फोगट भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। ये नेता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

हाल ही में अप्रैल में राजकुमार आनंद ने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर असंतोष जताते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा सीधे तौर पर शराब नीति मामले से जुड़ा था, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।

लोकसभा चुनाव में करारी हार

आपको बता दें कि राजकुमार आनंद ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनावी जंग में उन्हें सिर्फ 5629 वोट मिले थे। इस सीट पर बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने 78370 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें 453185 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती 374815 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

पटेल नगर से पूर्व विधायक राज कुमार आनंद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में समाज कल्याण और एससी/एसटी मंत्री थे। आनंद ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपना नाम चल रहे ‘भ्रष्टाचार’ से नहीं जोड़ना चाहते थे।

 

About The Author