Tue. Feb 17th, 2026

Delhi Murder Case: अज्ञात महिला को 70 हजार में ख़रीदा, फिर रचाई शादी, परेशान होकर लिया ये फैसला…

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी जंगल से 31वर्षीया महिला का शव मिला था। महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की गयी थी। फिर महिला के मृतक शरीर को दिल्ली के फतेहपुर बेरी जंगल में फेक दिया गया। आरोप है कि महिला की हत्या के पीछे उसके पति समेत दो रिश्तेदारों का भी हाथ हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि 5 अगस्त को उन्हें हरियाणा के साथ झील खुर्द सीमा के पास जंगल में एक अज्ञात महिला के शव के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली मौके पर पहुंचने पर उन्हें करीब 30 साल की एक महिला का शव मिला। पुलिस पूछताछ में अरुण ने कबूला कि उसने ही अपने बहनोई धर्मवीर और एक रिश्तेदार सत्यवान के साथ मिलकर स्वीटी की हत्या की आरोपी कथित तौर पर स्वीटी को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गए, गला घोंटकर हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया। खबर है कि मुख्य आरोपी धर्मवीर एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं सत्यवान गाड़ी की दुकान में काम करता है, दोनों नांगलोई के रहने वाले हैं।

पुलिस के द्वारा पूछताछ से पता चला है की धर्मवीर स्वीटी से परेशान था क्योंकि वह बिना कोई सूचना दिए महीनों तक घर से गायब रहती थी। पुलिस ने यह भी कहा कि स्वीटी के माता-पिता के बारे में कोई नहीं जानता क्योंकि पोलियो से पीड़ित धर्मवीर ने स्वीटी की रिश्तेदार मानी जाने वाली एक महिला को 70,000 रुपये देकर उससे शादी की थी। अधिकारी ने कहा, “स्वीटी ने कभी भी अपने पति के साथ अपने माता-पिता या परिवार के बारे में जानकारी नहीं दी। उसने उसे केवल यह बताया कि वह पटना से है”। तीनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (किसी अपराध के सबूतों को गायब करना या स्क्रीन अपराधी को गलत जानकारी देना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About The Author