Sun. Mar 29th, 2026

Delhi Fire News : दिल्ली के नरेला फैक्ट्री में लगी आग, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

Delhi Fire News

Delhi Fire News : दिल्ली में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। बताया जाता है कि आग बुझाने के लिए 30 दमकल गाड़ियां पहुंची।

Delhi Fire News : नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला में एक भीषण आगजनी की खबर सामने आई है ,जहां नरेला के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के दृश्यों में आग से घिरी फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार निकलता दिख रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 11 फायर टेंडर गाड़ियां घटनास्थल पर हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग सुबह 8.50 बजे लगी। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक आग फैक्ट्री के तीन मंजिलों तक पहुंच चुकी है। जिसपर काबू पाने का सिलसिला अभी जारी है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी
एक स्थानीय ने कहा, “फैक्ट्री की तीनों मंजिलों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हर मंजिल पर लाखों रुपये का सामान था। किसी भी व्यक्ति के अंदर फंसे होने की कोई संभावना नहीं है। आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया है।” एक अन्य स्थानीय ने कहा कि प्लास्टिक के दाने होने के कारण आग लगातार भड़क रही है और इमारत किसी भी समय गिर सकती है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

सामने आई आग लगने की वजह
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह प्लास्टिक दाना होने की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि प्लास्टिक के दाने होने के कारण आग लगातार भड़क रही है और इमारत किसी भी समय गिर सकती है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

About The Author