Thu. Feb 12th, 2026

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी का दर्शन शुरू, हर-हर महादेव का जयघोषों से गुंजायमान हुई घाटी

Amarnath Yatra:

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर की घाटी बम-बम भोले की जयघोषों से गुंजायमान है। जहां आज शनिवार को तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी का दर्शन करेगा।

Amarnath Yatra रायपुर। जम्मू-कश्मीर की घाटी बम-बम भोले की जयघोषों से गुंजायमान है। जहां आज शनिवार को तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी का दर्शन करेगा। पवित्र गुफा के लिए शनिवार सुबह दोनों मार्गो से पवित्र गुफा हेतु तीर्थयात्री रवाना हुए। उन्होंने पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से पवित्र गुफा जाने प्रस्थान किया।

गौरतलब हो कि शुक्रवार सुबह जम्मू से बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4603 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए थे, जो शुक्र को देर शाम 7:00 बजे तक कांजीगुंड की नवयुग टनल से होते हुए बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचे।

उधमपुर के टिकरी स्थित काली माता मंदिर में जत्थे का स्वागत किया गया। देशभर से उमड़े श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह बताया जा रहा है। सुरक्षा के मददेनजर प्रत्येक यात्री के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) कार्ड अनिवार्य है। इसके बिना यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति नही है।दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के नुनवान रूट से से पवित्र गुफा 32 किलोमीटर जबकि मध्य कश्मीर में गांदरबल के बालटाल मार्ग से यह दूरी महज 14 किलोमीटर है। बालटाल रूट वाले यात्री एक दिन में दर्शन का लौट आते हैं। अधिकांश यात्री इसी मार्ग (रूट) को प्राथमिकता देते हैं। इस बीच बालटाल, पहलगाम नुनवान कैंप पहुंचने पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत होता है। दोनों आधार शिविरों में श्रद्धालुजनों ने भजन-कीर्तन करते हुए पूरे माहौल को शिवमय में बना दिया है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author