DA Hike: छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों का भत्ता बढ़ा
छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने IAS, IPS और IFS कैडर के अफसरों के DA में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है।
1 जनवरी 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ DA
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। इसी तारीख से बढ़े हुए दरों के आधार पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
GAD ने जारी किया आधिकारिक आदेश
राज्य सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संशोधित DA दरें अखिल भारतीय सेवा के सभी पात्र अधिकारियों पर लागू होंगी।
अधिकारियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
इस फैसले के बाद IAS, IPS और IFS अधिकारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते के रूप में वृद्धि होगी। सरकार के इस निर्णय को वेतन संरचना में समय-समय पर किए जाने वाले संशोधनों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।


