Mon. May 25th, 2026

CUET UG Exam Postponed 2026: 28 मई की CUET परीक्षा स्थगित, NTA ने देर रात जारी किया नोटिस

बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव के बाद NTA ने 28 मई 2026 को होने वाली CUET UG परीक्षा टाल दी है।

 

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली CUET UG परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में एजेंसी ने रविवार देर रात आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर जानकारी दी।

 

एनटीए के अनुसार, 28 मई को होने वाली दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं अब निर्धारित तारीख पर आयोजित नहीं होंगी। परीक्षा स्थगित करने का मुख्य कारण बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव बताया गया है।

 

NTA ने कहा है कि प्रभावित छात्रों के लिए जल्द ही नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि नई परीक्षा तारीखों की घोषणा 30 मई से पहले की जा सकती है।

 

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

 

अगर किसी छात्र को परीक्षा स्थगित होने को लेकर किसी प्रकार की परेशानी या कन्फ्यूजन है, तो वे NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र  cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

CUET UG परीक्षा देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कई अन्य संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। ऐसे में परीक्षा स्थगित होने से लाखों छात्रों की तैयारी और शेड्यूल प्रभावित हुआ है।

 

About The Author