Sun. Mar 8th, 2026

IED In Kanker: कांकेर में नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, BDS टीम ने किया IED डिफ्यूज

kanker

IED In Kanker: कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्‍सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया।

कांकेर। IED in Kanker: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्‍सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया। जवानों ने सर्च आपरेशन के दौरान आइईडी बम बरामद किया है। इसके बाद बम निरोधक दस्‍ते की टीम ने आइईडी को सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया। बताया जाता है कि कांकेर जिले के थाना कोइलीबेडा के नक्‍सल प्रभावित ग्राम गटाकाल में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आइईडी बिछाया था।

जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में नक्‍सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बीएसएफ जवानों ने ग्राम गटाकाल में एक आइईडी बरामद किया है, जिसे बम निरोधक दस्‍ते की मदद से मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

About The Author