Wed. Feb 11th, 2026

CONGRESS BHAROSA YATRA : कांग्रेस 2 अक्टूबर से निकालेगी भरोसा यात्रा, प्रियंका गांधी होंगी शामिल

CONGRESS BHAROSA YATRA

CONGRESS BHAROSA YATRA : यह यात्रा प्रदेश की विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। कांग्रस की भरोसा यात्रा की जिम्मेदारी नेताओं को सौंपी गई है। विभिन्न नेता प्रदेश की सभी विधानसभाओं में इस यात्रा में शामिल होंगे।

CONGRESS BHAROSA YATRA : छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का लगातार दौरा हो रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के दिन से भरोसा यात्रा निकालने जा रही है। 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी 15 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकती हैं।

यह यात्रा प्रदेश की विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। कांग्रस की भरोसा यात्रा की जिम्मेदारी नेताओं को सौंपी गई है। विभिन्न नेता प्रदेश की सभी विधानसभाओं में इस यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी अपने पांच साल की उपलब्धियां और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएगी।

प्रियंका गांधी 2 अक्टूबर को कांकेर में शामिल होंगी
इसके लिए राज्य सरकार ने एक हजार करोड़ का बजट आवंटित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा 28 सितंबर को बलौदाबाजार में प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी चार अक्टूबर को कांकेर में आयोजित पंचायती राज नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। इस दिन कांकेर मेडिकल कालेज का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

About The Author