Thu. Feb 19th, 2026

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन, कहा- ये अंत नहीं शुरुआत है।

Bharat Jodo Nyay Yatra :

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की न्याय यात्रा का समापन धारावी में हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये अंत नहीं, न्याय की लड़ाई की शुरुवात है।

Bharat Jodo Nyay Yatra : धारावी : राहुल गांधी की न्याय यात्रा का कल समापन हो गया। इस पर उन्होंने कहा कि ये अंत नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई की शुरुवात है। मणिपुर से शुरू भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई के धारावी में समापन हो गया। इस मौके पर राहुल गांधी ने धारावी को कौशल के हुनरमंदों का केंद्र बताया और उद्योगपति गौतम अदाणी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह यात्रा मुंबई में नहीं बल्कि धारावी में समाप्त हुई है। ये जो धारावी है। ये हिंदुस्तान के हुनर की राजधानी है। जिसको हम कौशल कहते हैं, हुनर कहते हैं, जिसको जुगाड़ कहा जाता है, ये उन चीजों का केंद्र है। लड़ाई हुनर और दलालों (ब्रोकर) के बीच है। कौशल और गौतम अदाणी के बीच है। इसलिए मैंने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा।

राहुल गांधी मुंबई की धारावी बस्ती में भी गए और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “धारावी के हुनर को मदद मिलनी चाहिए, बैंकों के दरवाज़े धारावी के लिए खुलने चाहिए, क्योंकि आप जैसे लोग ही देश को बनाते हैं” उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है, पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है! यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझ।”

वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज राहुल गांधी की 6,700 किलोमीटर की भारत जोड़ न्याय यात्रा का समापन हुआ। यह यात्रा उनके द्वारा इस देश की सभी हकीकत बताने के लिए आयोजित की गई थी। आज इस देश की हकीकत को समझना बहुत जरूरी है। जनजागरण पर हमला हो रहा है और आप सभी को इस बात को बतान के लिए उन्होंने ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की।

About The Author