Ganesh Visarjan 2023 : गणेश विसर्जन के चार दिन बाद भी खाली पंडाल खड़े हैं …!
Ganesh Visarjan 2023 :
Ganesh Visarjan 2023 : किराया भंडार संचालकों, ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी, आमजन वाहन चालक परेशान
Ganesh Visarjan 2023 : रायपुर। गणेश विसर्जन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लगातार 3 दिन चला तो चौथे दिन Ganesh Visarjan 2023 भी कुछ समितियाें ने कतिपय कारणों से किया। पर आधे से ज्यादा समितियाें के लगाए पंडाल ज्यों के त्यों खड़े हैं। जिससे आमजनों, वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

प्रतिमा विसर्जन के चौथे-पांचवें दिन बाद भी यथावत लगे हुए है पंडाल
राजधानी की ट्रैफिक पुलिस एवं नगर निगम खुद की सक्रियता प्रचारित करती रहती है। पर शहर के अनेक मुख्य मार्गों समेत पूरक मार्गों के फुटपाथों, मैदानों कालोनियों, मोहल्लो की खाली पड़ी जमीनों पर गणेश विराजने लगाए गए पंडाल ; प्रतिमा विसर्जन के चौथे-पांचवें दिन बाद भी यथावत लगे हुए हैं। बस कनात, सजावट हटाया गया है। पंडाल का ढांचा बरकरार है।
आम राहगीर, वाहन चालक परेशान
वाहनों चालकों को इससे दिक्कत हो रही है। फुटपाथ घिरे हुए हैं। उधर दुकानदारों ने अतिरिक्त सामान फुटपाथ पर प्रदर्शन के लिए निकाल रखे हैं। पंडालों के भीतरी एवं बाहरी हिस्सों में कचरा पड़ा है।

ट्रैफिक पुलिस देखकर अनदेखा कर रही है पंडालों को
बताया जा रहा है कि पंडाल लगाने वाले किराया भंडार के संचालकों ने दुर्गात्सव के लिए पंडाल को नहीं हटाया है। हटाने फिर लगाने में खर्च आएगा इस तर्क के साथ। यह तर्क के मध्य राहगीरों, वाहन चालकों की दिक्कत, ट्रैफिक जाम को नजर अंदाज किया जा रहा है। किराया भंडार वाले आमतौर पर हर वर्ष ऐसा करते हैं। यह सब ट्रैफिक पुलिस देखकर अनदेखा कर रही है जो नो पार्किंग एरिया से दुपहिया, चार पहिया वाहन जब्त कर चालान काटती है। कोर्ट- जाना पड़ता है। बहरहाल आम जनों को हो रही परेशानी से उनमें आक्रोश व्यवस्था के प्रति उपजने लगा है। उधर समितियाें का कहना है कि विसर्जन तक उनकी जिम्मेदारी थी। अब आगे नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस जाने।
(लेखक डॉ. विजय )

