Tue. Jul 21st, 2026

जेपी नड्डा से मिली कॉकरोच जनता पार्टी, 4 प्रमुख मांगों का सौंपा ज्ञापन

नईदिल्ली: NEET परीक्षा के लीक का विरोध कर रही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। पार्टी सदस्यों का कहना है कि सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया था।इस दौरान दोनों ने जेपी नड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और कहा कि यदि इन्हें मांग लिया जाता है तो हम आंदोलन वापस ले लेंगे। इन मांगों में सोनम वांगचुक को अस्पताल से डिस्चार्ड किया जाना शामिल है। इसके अलावा डिमांड की गई है कि वांगचुक की आवाजाही पर किसी तरह की रोक न लगे। आइए जानते हैं, कॉकरोच जनता पार्टी ने की हैं कौन सी 4 मांगें रखी है

1. सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए और उनके मूवमेंट पर किसी तरह की रोक न रहे।

2. धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा लिया जाए।

3. नीट परीक्षा में बैठने वाले उन छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले, जिन्होंने आत्महत्या कर ली।

4. दिल्ली पुलिस तुरंत छात्रों पर अत्याचार रोके। बल प्रयोग का किसी भी तरह से इस्तेमाल न किया जाए।

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में कहा गया है कि हमारी पहले दिन से ही यह मांग रही है कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण हों। पत्र में कहा गया है, “इस देश के युवाओं का मानना ​​है कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल रहे हैं। कई परीक्षा परिणाम लीक होने के लिए वे पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।”सीबीएसई के पोर्टल में समस्या, नीट 2026 के लीक और CUET एग्जाम में देरी जैसे कई मसलों के जिम्मेदार वही थे। इसके अलावा देश भर में नीट पेपर लीक के चलते 21 छात्रों ने जान दी थी और इसकी जिम्मेदारी भी उनकी ही बनती है। ऐसा लगाता कई परीक्षाओं के साथ हुआ कि पेपर लीक हुए, देरी हुई या फिर कुछ तकनीकी समस्याएं आ गईं। यही नहीं इन सबके बाद भी धर्मेंद्र प्रधान की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया।’

पत्र में आगे कहा गया है, “हमने यह आंदोलन 20 जून को शुरू किया था। प्रख्यात शिक्षाविद सोनम वांगचुक भी इसमें शामिल हुए। वांगचुक ने 28 जून को भूख हड़ताल शुरू की। उन्होंने 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक अपना उपवास जारी रखा। हम मांग करते हैं कि इन मांगों को तत्काल पूरा किया जाए।”

जेपी नड्डा बोले- मेरी अपील है कि धरने को समाप्त करें

इसी बीच, जेपी नड्डा ने खुद बातचीत के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों ने सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा और हमारी चर्चा सुबह 11:50 बजे से जारी है। हमारी मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत मौखिक चर्चा हुई और उन्होंने शाम करीब 4 बजे मुझे एक लिखित ज्ञापन सौंपा। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।’ (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े