Wed. Apr 1st, 2026

बिहार टीचर भर्ती को लेकर CM नीतीश का बड़ा ऐलान, स्थानीय लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

बिहार टीचर भर्ती को लेकर CM नीतीश का बड़ा ऐलान, स्थानीय लोगों को मिलेगी प्राथमिकता, नियम में संशोधन का निर्देश

 

सीएम नीतीश ने कहा- ” नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है।”

About The Author