Thu. Mar 5th, 2026

Chhattisgarh News: एक्शन में सांसद बृजमोहन, केंद्रीय योजनाओं पर अधिकारी गंभीरता दिखाएं लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग योजनांतर्गत अभनपुर परिक्षेत्र के किसानों की अधिग्रहित की गई जमीन की मुआवजा राशि 78 करोड रुपए अब तक नह मिली है।

Chhattisgarh News रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल केंद्रीय योजनाओं को लेकर कार्रवाई के मूड में आ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा है- केंद्रीय योजनाओं को गंभीरता से लें, लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

दरअसल, भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग योजनांतर्गत अभनपुर परिक्षेत्र के किसानों की अधिग्रहित की गई जमीन की मुआवजा राशि 78 करोड रुपए अब तक नह मिली है। किसानों ने इसे लेकर बड़ी आशा से नए सांसद बृजभूषण अग्रवाल के पास सीधी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर अग्रवाल ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने जिलाधीश गौरव सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आरओ एके सिंह को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

सांसद बृजमोहन ने किसानों को राशि भुगतान करने के दिए निर्देश

गौरतलब हो कि रायपुर-विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत ग्राम भेलवाडीह,टोकरो,नायकबांधा, उरला, अभनपुर के किसानों की अर्जित भूमि की मुआवजा राशि का भुगतान का आदेश 30 जून 2022 को पारित हो गया था। इसके बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। चर्चा है कि नव पदस्थ एनएचएआई के अधिकारी ने भुगतान राशि 30% ज्यादा होना बताते हुए अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसी के चलते भुगतान का मामला अटक गया। इसी मामले को लेकर किसानों ने सांसद बृजमोहन से शिकायत दर्ज कराई। जिस पर उन्होंने अधिकारियों से फोन पर चर्चा करते हुए एक हफ्ते के भीतर 75% राशि का भुगतान किसानों को करने का निर्देश दिया है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author