Sun. Mar 8th, 2026

Chhattisgarh News : मनेन्द्रगढ़ में पीलिया पसार रहा पैर, हर रोज मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा

Chhattisgarh News :

Chhattisgarh News : मनेंद्रगढ़ इन दिनों पीलिया का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ में पीलिया के 23 मरीजों का इलाज किया गया।

Chhattisgarh News रायपुर।  जल जनित रोग पीलिया का प्रकोप इन दिनों जिला मनेन्द्रगढ़ के कई इलाकों में फैलने लगा है। 15 दिनों के भीतर 2 दर्जन से अधिक मरीजों की पहचान कर ली गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे पीलिया रोग पैर पसारने लगा है।

जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ इन दिनों पीलिया का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ में पीलिया के 23 मरीजों का इलाज किया गया। भीषण गर्मी में जल प्रदूषण के कारण क्षेत्र में यह बीमारी लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल समेत आसपास के कस्बों ग्राम पंचायतों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में बिस्तर भर चुके हैं। मरीजों में सभी आयु समूह के लोग हैं। चिकित्सकों का कहना है कि आमतौर पर गर्मी बढ़ने एवं बारिश की शुरुआत में पीलिया का संक्रमण बढ़ता है। फिलहाल गर्मी की वजह से यह रोग पैर पसार रहा है।

पीलिया के लक्षणों में बुखार, भूख न लगना, लगातार उल्टी आना शामिल है। बहरहाल, तमाम मरीजों का इलाज चिकित्सक कर रहे हैं। साथ ही समझाइश दी है कि साफ-सुथरा उबला पानी ठंडा कर पीए। खादय सामग्री ताजा एवं साफ सुथरा होना जरूरी है। पानी स्टोर कर न रखे। यानी पुराना पानी फेक देना चाहिए। घर पर भी साफ-सफाई रखे। जिन्हें उपरोक्त लक्षण दिखे वे फौरन चिकित्सक से संपर्क करे। पीलिया को शुरू में पहचान लेने पर इलाज जल्द हो जाता है। मरीज चिकित्सकों के बताए अनुसार ही भोजन पानी ग्रहण करे। खुले में बिकने वाला खादय पदार्थ या पेय का सेवन न करें। जैसे गुपचुप, चाट, भेल आदि बेचने वालों का पानी आदि संक्रमित हो सकता है।

(डा. लेखक विजय)

About The Author