Thu. Feb 19th, 2026

Chhattisgarh News : नक्सल-हत्या और तस्करी मामलों में आरोपी बरी, IG ने दर्जनभर विवेचकों भेजा नोटिस

Chhattisgarh News :

Chhattisgarh News : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरीश मिश्रा ने धमतरी, गरियाबंद जिले के हत्या, नक्सल गतिविधियों पाक्सो समेत कई गंभीर प्रकरणों की समीक्षा की।

Chhattisgarh News रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरीश मिश्रा ने धमतरी, गरियाबंद जिले के हत्या, नक्सल गतिविधियों पाक्सो समेत कई गंभीर प्रकरणों की समीक्षा की। जिनमें आरोपी दोषमुक्त हुए हैं। ततसंदर्भ में 14 विवेचकों को नोटिस जारी किया गया है।

उक्त दोषमुक्त प्रकरणों पर चर्चा करते हुए आईजी मिश्रा ने जिला पुलिस अधीक्षक और शासकीय अभियोजन अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों जिलों में एक दर्जन से अधिक मामलों में विवेचना के दौरान हुई त्रुटि का लाभ आरोपी को मिला। ऐसे प्रकरणों पर जांच अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश आईजी मिश्रा ने दिया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईजी के निर्देश बाद दोष मुक्ति वाले गंभीर मामले खोले गए, जिनमें आरोपी कोर्ट से बरी हो गए। धमतरी, गरियाबंद जिलों के वरिष्ठ अधिकारी समीक्षा हेतु प्रकरण लेकर पहुंचे थे। कोर्ट में शासन की ओर से पक्ष रखने वाले अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को बुलाया गया था। रविवार छुट्टी के दिन आईजी दफ्तर में हुई बैठक में क्रमशः गरियाबंद से एसएसपी अमित तुकाराम, एसपी धमतरी आंजनेय वैष्णव,संयुक्त संचालक पूर्णिमा तिवारी, प्रभारी उपसंचालक हिना यास्मीन खान, उपसंचालक दिनेश गिरी, जिला लोक अभियोजन अधिकारी शीतल ठाकुर आदि शामिल हुए। शासन की ओर से कोर्ट में प्रकरण पर उपस्थित होने वाले अधिकारियों से आईजी ने दोष मुक्त वाले हर मामले की विस्तृत जानकारी ली। आईजी मिश्रा ततसंदर्भ में गंभीरता से समीक्षा कर रहे हैं।

(लेखक डा. विजय)

About The Author