Chhattisgarh News / रायपुर की सड़कों में चलना मुश्किल : जगह-जगह खुदाई से ट्रैफिक जाम, आखिर कब सुधरेंगे सड़कों के हालात
Chhattisgarh News : रायपुर में स्मार्ट सिटी ( smart city) प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाने और केबलिंग के लिए कई कॉलोनियों Chhattisgarh Newsऔर गली मोहल्लों में गड्ढे कर दिए गए हैं। जिसके चलते आम जनता को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों की वजह से सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम (traffic jam) की समस्या सामने आ रही है। इतना ही नहीं जगह जगह गड्ढे होने के कारण हादसे की सम्भावना भी बढ़ती जा रही है। बारिश के दौरान इन गड्ढ़ों में जलभराव की भी समस्या सामने आ रही है, जिसकी वजह से कभी भी कोई भी अनहोनी हो सकती है।

इन सड़कों पर चलना मुश्किल
Chhattisgarh News मालवीय रोड, एमजी रोड, केके (मौदहापारा) रोड, केके रोड और एमजी रोड को जोड़ने वाली पांचों सड़कें, कोतवाली चौक से सदर बाजार होते हुए आजाद चौक तक, बुढ़ा मंदिर चौक से लाखेनगर चौक, बुढ़ा मंदिर चौक से पुलिस लाइन गेट वाली सड़क, चांदनी चौक से भाठागांव बस टर्मिनल तक, महिला थाना से शास्त्री चौक तक, बंजारी चौक से जीई रोड, (डीकेएस अस्पताल के पीछे), शास्त्री बाजार से मालवीय रोड
Chhattisgarh News जानकारी के मुताबिक टाइम लिमिट की बैठक में बारिश के बाद 15 सितंबर से सड़क सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी के अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए सड़कों की खुदाई का काम हो रहा है। जब तक तक सुधार कार्य नहीं हो रहा है, तब तक कांक्रीटीकरण कर छोड़ दिया जा रहा है। सुधार कार्य शुरू होगा तो डामरीकरण और रोड मार्किंग होगी, जिससे रोड बेहतर हो जाएगी। 30 सितंबर तक डामरीकरण पूरा करना होगा। सड़कों की साइड लाइन और बीच की मार्किंग भी की जाएगी। नगर निगम ने दावा किया है कि बारिश के बाद सभी सड़कों को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद जिन जगहों पर कार्य होंगे, उन्हें काम के बाद फौरन सुधार दिया जाएगा।

Chhattisgarh News कई जगह सीवर चेंबर कवर के मिलान के लिए खुदाई की गई थी। चेंबर के पास सड़क ऊंची-नीची हो गई है। सड़क से दिन भर ट्रैफिक निकलता है और वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है। सड़कों पर कई जगह ऐसे हैं जहां सीवर चेंबर ऊंचे हो गए हैं। इनकी वजह से भी लगातार हादसे हो रहे हैं। शहर में एक के बाद ही दूसरे काम को किया जा रहा है। एक खुदाई पूरी होने और उस गड्ढे को पाटने के बाद दूसरा कार्य शुरू हो जाता है। दोबारा गड्ढों में मिट्टी डालकर छोड़ी जा रही है। इससे कई माह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Chhattisgarh News हाल में सड़कों की हालत ऐसी है कि लोगों के लिए चलना मुश्किल है। बारिश हो या धूप, सभी में हालत एक जैसी ही है। गड्ढों में बारिश में कीचड़ हो जाते हैं, जिसकी वजह से गाड़ियों के चक्के धंस जा रहे हैं या फिर फिसल रहे हैं। सड़कों की ऐसी हालत से दो दर्जन से ज्यादा लोग गिर चुके हैं। कई को चोटें भी आई हैं। वहीं, बारिश के बाद सूखने पर सड़कों पर ऐसी धूल हो जाती हैं कि लोग परेशान हो जा रहे हैं। धूल की वजह से भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का हाल कुछ भी हो, लेकिन सड़कों में चलने में लोगों को परेशानी हो रही है।

Chhattisgarh News पाइप लाइन और कैबलिंग के लिए खोदी की गई राजधानी की सड़कों पर अभी कोई सुधार कार्य नहीं होगा। एक महीने तक इन्हीं खराब सड़कों में शहर के लोगों को आवाजाही करनी होगी। धूल हो या फिर कीचड़, सभी में लोगों को एक महीने तक परेशान होना पड़ेगा। बारिश की वजह से सड़कों का सुधार कार्य नहीं होगा।

