Mon. Mar 30th, 2026

CG Election 2023 : रायपुर में निकलेगी भाजपा की युवा अधिकार पद यात्रा, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

CG Election 2023 : भाजपा कार्यकर्ता और समाज सेवी बसंत अग्रवाल द्वारा रविवार 8 अक्टूबर रविवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से युवा अधिकार पद यात्रा निकाली जाएगी।

CG Election 2023 : भाजपा कार्यकर्ता और समाज सेवी बसंत अग्रवाल द्वारा रविवार 8 अक्टूबर रविवार को CG Election 2023 पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से युवा अधिकार पद यात्रा निकाली जाएगी। पद यात्रा सुबह 8 बजे स्थान हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से निकलेग, जो पश्चिम विधानसभा के प्रमुख मार्गों से होते हुए रायपुरा महादेव घाट पर समाप्त होगी।

भाजपा कार्यकर्ता और समाज समाज सेवी अग्रवाल ने बताया कि इस पद यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं की समाज धर्म व राजनीति में जनभागीदारी को सुनिश्चित करना है।

इस कार्यक्रम में हम प्रदेश के सभी युवा मिलकर इस यात्रा के माध्यम से एक संदेश देना चाहते है कि समाज में युवाओं की जन भागीदारी बहुत आवश्यक है और युवाओं को भी समाज में हर जगह महत्व दी जानी चाहिए। इस यात्रा को सनातनी सेना का भी समर्थन है।

About The Author