Thu. Mar 19th, 2026

IAS BREAK : प्रदेश के वरिष्ठ IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, ACS सुब्रत साहू अब PWD भी संभालेंगे

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये गए हैं। आदेश में IAS सुब्रत साहू अपने वर्तमान दायित्व के साथ PWD की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं भुवनेश यादव अब महिला बाल विकास और उद्योग विभाग के सचिव होंगे। इसके अलावा श्रमायुक्त भीम सिंह को छग राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के CEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एक अन्य आदेश के तहत भारतीय वन सेवा के अधिकारी अलोक कटियार को छग राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के CEO के प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, PWD, मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

About The Author