Wed. Feb 11th, 2026

CG Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम ठंड; दिन में तेज धूप

weather update

CG Weather Update: प्रदेश में फरवरी शुरू होते ही मौसम तेजी से बदलने लगा है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दोपहर के समय गर्माहट महसूस हो रही है, ल …और पढ़ें

 

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह और रात में ठंड का अहसास बना हुआ है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का यही ट्रेंड बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दोपहर के समय गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन सूरज ढलते ही ठंड फिर से असर दिखा रही है। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दिन में धूप चुभने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी ऐसा है कि सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है।

हवा की गति कम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की गति कम होने और आसमान साफ रहने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, खासकर अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर जैसे मैदानी इलाकों में दोपहर के समय धूप तेज हो रही है।

अगले पांच दिनों का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय नहीं होने के कारण मौसम शुष्क ही बना रहेगा।रायपुर शहर में सुबह हल्की धुंध या ठंडक महसूस हो सकती है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं।

About The Author