Tue. Feb 24th, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी…

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार को कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार को कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

CG Weather Update: कई जिलों में हल्की बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव

प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7°C जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।

अधिकतम तापमान में पहले करीब 2°C की गिरावट और उसके बाद 2–3°C तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

निम्न दबाव और द्रोणिका का असर

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह तंत्र अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है। इसके अलावा एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक ओडिशा होते हुए लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

24 फरवरी को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका अधिक असर रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान लगभग 28°C अधिकतम और 20°C न्यूनतम के आसपास रह सकता है। फिलहाल मौसम के इस बदलाव से लोगों को दिन के समय हल्की राहत मिली है, लेकिन वज्रपात की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

About The Author