Wed. Feb 18th, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन 5 जिलों में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

weather update

CG Weather Update: प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का असर तापमान पर दिखाई दे रहा है। म …और पढ़ें

CG Weather Update: रायपुर। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों (CG Weather) का असर तापमान पर दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब क्षेत्र के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ स्थित है।

इसके प्रभाव से पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान के ऊपर दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के संकेत हैं। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी का क्रम जारी रह सकता है।

रायपुर में 33 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान : राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह 8:30 बजे तक वर्षा शून्य रही और मौसम पूरी तरह शुष्क दर्ज किया गया। औसत आद्रता 44 प्रतिशत रही, जबकि बादल लगभग नहीं के बराबर रहे।

स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 18 फरवरी को रायपुर शहर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 33 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

आगे का मौसम संकेत मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों के बाद भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगेगा, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान बिलासपुर का अधिकतम 29.5 डिग्री, न्यूनतम 12.8 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम 28.0 डिग्री, न्यूनतम 9.2 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम 32.3 डिग्री, न्यूनतम 13.0 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम 32.2 डिग्री, न्यूनतम 14.4 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम 32.5 डिग्री, न्यूनतम 14.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

About The Author