Thu. Feb 12th, 2026

CG News: घर के बाहर टहल रही थी महिला, अचानक कंधे में लगी गोली, जाने क्या है मामला

CG News: घर के बाहर टहल रही एक महिला के कंधे पर अचानक गोली लग गई और उसे पता भी नहीं चला। जब उनके कंधे में तेज दर्द हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CG News: कोंडागांव जिले की यह पहली ऐसी घटना है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां घर के बाहर टहल रही एक महिला के कंधे पर अचानक गोली लग गई और उसे पता भी नहीं चला। जब उनके कंधे में तेज दर्द हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके कंधे के अंदर फसी गोली को ऑपरेशन कर निकाला। वहीं इस मामले में पुलिस ने हवाई फायरिंग की आशंका जताई है।

कोंडागांव डीएनके वार्ड निवासी जिला अस्तपाल में नर्स के पद पर पदस्थ जयलक्ष्मी रक्षित पर आखिर गोली किसने चलाई, यह सवाल अब उठने लगा है। वहीं पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में पहले दिन महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। दूसरे दिन दर्द काफी बढ़ गया। जब दर्द कम नहीं हुआ तो एक्सरा किया तब उसके कंधे के अंदर गोली फसी हुई मिली, जिसे डॉक्टरों ने आपरेशन कर बाहर निकाला।

थाना प्रभारी पहलाद यादव ने कहा, आज 2 जनवरी को प्रार्थी ने एफआईआर करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पर हमला हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। आपरेशन के बाद बुलेट को हमने सुपर्द में ले लिया है और फारेंसिंक जांच के बाद ही पता चलेगा।

About The Author