Thu. Feb 12th, 2026

CG NEWS: यात्री बस की ट्रक से टक्कर, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, CM ने दिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश

CG NEWS: ट्रक रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके बाद नेशनल हाईवे 30 में एक्सीडेंट हुआ ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इस खड़े ट्रक से आज एक यात्री बस टकरा गई।

CG NEWS: बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। ये हादसा जिले के नेशनल हाईवे- 30 पर चारामा घाट में हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कांकेर जिले के चारामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस महेंद्रा ट्रेवल्स की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके बाद नेशनल हाईवे 30 में एक्सीडेंट हुआ ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इस खड़े ट्रक से आज एक यात्री बस टकरा गई। वहीं, घटना के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेबालोद में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत पर शोक जताया है। इतना ही नहीं घायलों के बेहतर इलाज के साथ दिवंगतों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के भी निर्देश दिए हैं।

About The Author