CG News: छत्तीसगढ़ शराब दुकानों पर बड़ी छापेमारी, इन जगहों पर पहुंची EOW-ACB की टीम
CG News: राजधानी में आज सुबह सुबह क्षेत्र के कई शराब ठिकानों में छपेमारी की गयी, जिसके लिए EOW और ACB की टीम उन जगहों पर पहुंची और छापेमारी की।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ACB और EOW ने आज यानी रविवार की सुबह रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की हैं।
बताया गया है कि यह सभी छापेमारी शराब कारबोरियों के ठिकानों पर की गई हैं। इनमें बिलासपुर सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकाने शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम जब आज सुबह पहुंची तो वहां मौजूदा कर्मचारियों में हड़कंप मचा गया।
इन जगहों पर हुयी छापेमारी…
सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी
कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी
कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी
रायपुर स्थित अनवर ढेबर
विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा

