CG News: बृजमोहन अग्रवाल के साथ झुमाझटकी मामले में, एक आरोपी गिरफ्तार
CG News: विधायक बृजमोहन अग्रवाल से झुमाझटकी और अभ्रदता करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने साजिद उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है ।
CG News: भाजपा के रायपुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल से झुमाझटकी और अभ्रदता करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने साजिद उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है ।
बता दें कि गुरुवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ प्रचार के दौरान झूमा-झटकी की गई थी. यह झूमा-झटकी तब हुई थी जब बृजमोहन बैजनाथपारा इलाके में चुनावी प्रचार के लिए गए हुए थे. घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समर्थकों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया था. इस घेराव में बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल थे।
इस घटना के बाद बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आरोप में कहा था कि- मैं हर बार चुनाव प्रचार के लिए बैजनाथपारा के मदरसा चौक पर जाता हूं. इस बार भी जब यहां प्रचार के लिए पहुंचा, तब महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की. इस दौरान मेरे पीएसओ मुझे खींचकर मदरसे के भीतर ले गए. इस वजह से मैं बच गया. महंत को जिताने एजाज और अनवर को कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी है. बृजमोहन ने कहा, इस घटना के बाद अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

