Sun. Feb 1st, 2026

CG News: राज्यपाल ने पुलिस के जबाज जवानों को वीरता पदक से किया सम्मानित, सीएम साय ने की मुलाकात

CG News: छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। आप सभी के सेवा, साहस और मुकाबला से आज यह दायरा छोटा होते जा रहा है। कर्तव्य के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज आप सभी को पुलिस पदक प्राप्त हुए हैं।

CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पदक अलंकरण प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों से भेंट कर उनके शौर्य और पराक्रम की सराहना की। इस दौरान पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक और सराहनीय सुधार सेवा पदक प्राप्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

सीएम विष्णुदेव साय ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। आप सभी के सेवा, साहस और मुकाबला से आज यह दायरा छोटा होते जा रहा है। कर्तव्य के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज आप सभी को पुलिस पदक प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा की जब भी बात होगी, तो हमारे पुलिस के जवानों के संघर्ष, शौर्य और साहस का स्वर्णिम इतिहास भी प्रमुखता से उल्लेखित किया जाएगा।

About The Author