Sun. Aug 23rd, 2026

मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर, 5 घायल, 4 की हालत नाजुक

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला रविवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। राहत की बात यह है कि इस जोरदार टक्कर में मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित बच गए हैं, लेकिन उनके काफिले की सुरक्षा में तैनात 4 पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ यह हादसा?

बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। इस स्कॉर्पियो ने सबसे पहले मंत्री केदार कश्यप के वाहन को साइड से जोरदार टक्कर मारी। इसके तुरंत बाद, स्कॉर्पियो सीधे मंत्री के काफिले के पीछे चल रही सुरक्षा गाड़ी में जा घुसी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

इस जबरदस्त भिड़ंत में पुलिस की फॉलो गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई। दुर्घटना में गाड़ी के अंदर मौजूद 4 पुलिस जवान और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सभी घायलों को रेस्क्यू कर कोण्डागांव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मेडिकल टीम उनका सघन इलाज कर रही है।

खुद अस्पताल पहुंचे मंत्री

घटना के बाद मंत्री खुद जिला प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ कोण्डागांव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से मुलाकात कर घायल पुलिसकर्मियों और ड्राइवर के स्वास्थ्य और उन्हें दिए जा रहे उपचार की पूरी जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जवानों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

About The Author

इन्हें भी पढ़े